Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two killed, five injured in road accident

Deoria News: सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल

Sat, 04 Oct 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two killed, five injured in road accident
मेले से वापस जा रहे युवक की दूसरी बाइक से टकराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। बृहस्पतिवार की देर रात मेला देखने जा रहे युवकों की बाइक मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक से टकरा गई। हादसा मलवाबर गांव के पास हुआ। हादसे मेंं शंभु और शिवम की मौके पर मौत हो गई। पांच युवकों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। दो बाइक पर सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
कस्बे में दशहरा का मेला लगा था। क्षेत्र के लोग मेला देखने अपने साधन से जा रहे थे। मलवाबर के सामने दो बाइक आपस में टकरा गईं। दोनों बाइक पर सात लोग सवार थे। शंभु कुशवाहा (24) अपनी बाइक पर दो दोस्तों विपिन कुशवाहा और राकेश कुशवाहा के साथ मेला देखने जा रहा था। वहीं रामनगर निवासी शिवम शर्मा (15) अपने तीन दोस्त विकास, मुकेश और अमित के साथ मेला देखकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

दोनों की बाइक तेज गति से आमने-सामने टकरा गई। हादसे में शंभु और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी सवार घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलोंं को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। चार भाइयों में शंभु तीसरे नंबर का था। गांव में ही टेंट हाउस चलाता था। शंभु की मां कैलाश देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वही शिवम नाबालिग था। शिवम दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों के गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..

आस्था पर भारी रहा आर्केस्ट्रा



बघौचघाट। दुर्गा पूजा मेले में कस्बे में जगह-जगह आर्केस्ट्रा चल रहा था। पंडालों की जगह सारी भीड़ आर्केस्ट्रा के लगी थी। महिलाओं और लड़कियों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं कस्बे में देर रात तक शराब भी युवाओं को मिल रहा था। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद लोगों का सवाल है कि मेले में आर्केस्ट्रा के लिए परमिशन किसने दिया। देर रात तक कस्बे में युवक बाइक लेकर तेज गति से सड़कों पर फर्राटा भर रहे थे। पुलिस मूक दर्शक बनी थी। आर्केस्ट्रा देर रात तक चलता रहा। डीजे का शोर ऐसा था कि कुछ भी हो जाय कोई सुनने वाला नहीं था। वहीं कस्बे में देर रात तक शराब भी बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed