फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two juvenile offenders arrested on charges of murder.

:हत्या के आरोप में दो बाल अपचारी आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two juvenile offenders arrested on charges of murder.
लार।रामेश्वर हत्या कांड में आरोपी बनाए गए दो बाल अपचारियों को शनिवार की शाम को पुलिस ने लार बाईपास मार्ग से दबोच लिया।पूछ ताछ के बाद दोनों का मेडिकल परीक्षण करा जुबेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को बाल सुधार गृह गोरखपुर के लिए भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलास में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।लार थाना क्षेत्र के आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे के ब्रेकर बनवाने को लेकर गांव के ही संजय तिवारी पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि लाठी डंडे रम्मा से पीट कर रामेश्वर तिवारी की हत्या कर दी गई। पत्नी अमृता तिवारी की शिकायत पर संजय तिवारी सहित छह नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि हत्या के आरोपी दो बाल अपचारी बाईपास मार्ग के रास्ते भागने की फिराक में हैं। सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछ ताछ कर जानकारी जुटाई। इस दौरान अहम जानकारी पुलिस को हाथ लगी है। पुलिस अब इसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलास तेज कर दी है। सूत्रों की माने तो थाना क्षेत्र सहित आस पास के कई रिश्तेदारों के गांवों में पुलिस ने दबिश दी। लेकिन सफलता नही मिली। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि हत्या के दो नामजद बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया गया था।वहां से गोरखपुर के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। अन्य नामजद सहित अज्ञात आरोपियों की तलास में सर्विलांस एसओजी सहित पुलिस की चार टीमें छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी दबोच लिए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed