{"_id":"659af3358867716adc08cc04","slug":"two-jailed-for-attempt-to-murder-after-complaint-to-sp-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-17020-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसपी से शिकायत के बाद हत्या के प्रयास में दो को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसपी से शिकायत के बाद हत्या के प्रयास में दो को जेल
Mon, 08 Jan 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने वालों पर मामूली धारा में पुलिस ने किया था केस दर्ज
पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर आरोपितों को बचाने का लगाया था आरोप
सलेमपुर। खेत की सिंचाई कर रहे दो सगे भाइयों पर पांच दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को छोड़ दिया। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में धाराओं में तब्दील कर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
कोतवाली के बछउर गांव में खेत की सिंचाई करते समय गोलबंद दर्जनों की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दो सगे भाई शिव प्रताप सिंह व भानु प्रताप सिंह पर धारदार हथियार व लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने रत्नेश यादव‚ अर्जुन यादव‚ लालू‚ दिलीप कुमार‚ किशन व एक अज्ञात निवासी बछउर के विरूद्ध हल्की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया। इससे असंतुष्ट पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने विवेचना में हत्या का प्रयास का मुकदमा बढ़ाते हुए आरोपित रत्नेश व किशन को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में दो युवकों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।