{"_id":"604910b88ebc3e591351d4bf","slug":"two-injured-in-rampage-and-peltering-deoria-news-gkp387873569","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में चले ईंट-पत्थर, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में चले ईंट-पत्थर, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में चले ईंट-पत्थर, दो लोग घायल
गौरीबाजार। क्षेत्र के गौरीखुर्द में सट्टा की बात से मुकरने पर शिकायत करने पहुंचे युवा नेता व आर्केस्ट्रा मालिक के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर चले ईंट-पत्थर में युवा नेता समेत दो लोग घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवा नेता की गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम इंदूपुर निवासी भाजपा के युवा नेता अमित सिंह ने अपने भांजे के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए आर्केस्ट्रा तय किया। उसका एडवांस भी दे दिया। 28 फरवरी को आयोजित बर्थ डे पार्टी में आर्केस्ट्रा नहीं पहुंचा। मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गौरीखुर्द में दिए गए एडवांस उन्नीस सौ रुपये को वापस लेने युवा नेता पहुंचे। आर्केस्ट्रा मालिक से बातचीत के दौरान आर्केस्ट्रा नहीं ले जाने की बात पूछी तो कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर ईंट पत्थर चलने लगा। जिसमें अमित सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। आर्केस्ट्रा मालिक बृजेश यादव भी चोटिल हो गए। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख चिकित्सक ने अमित सिंह को देर रात मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।