{"_id":"65f35525c56b95ae780d3ae4","slug":"two-injured-after-falling-from-tractor-referred-to-medical-college-deoria-news-c-208-1-deo1004-121381-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रैक्टर से गिरकर दो घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रैक्टर से गिरकर दो घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर तिवारी में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर से गिरकर एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को परिजन घायल अवस्था में भाटपार रानी अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से एक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
ग्राम नारायणपुर तिवारी निवासी अखंड प्रताप यादव का पुत्र मानवेंद्र यादव (21) और काजल (22) ट्रैक्टर पर बैठकर ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क में गड्ढा होने के कारण वह गिर पड़े। उन्हें सिर में गहरी चोट आई। इस समय मानवेंद्र का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में, जबकि काजल का इलाज देवरिया जिला अस्पताल में चल रहा है।
थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है दोनों का इलाज चल रहा है। संवाद