फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two including husband in custody

Deoria News: अपनों पर ही हत्या का शक, पति सहित दो हिरासत में

Thu, 11 Jan 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
two including husband in custody
मायके में विवाहिता की गला रेतकर हुई हत्या का मामला
विज्ञापन




मोबाइल बरामद, कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले





देवरिया। मायके में रह रही विवाहिता की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इसकी कॉल डिटेल खंगालने पर कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उधर, पति सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल होने के शक में एक अन्य युवक को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस ने कुछ जगहों पर छापेमारी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पथरहट निवासी दामिनी मौर्य (30) की ग्राम असनहर स्थित आईटीआई स्कूल के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। मृतका के पिता रामबचन मौर्य की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। पुलिस कप्तान संकल्प शर्मा ने शीघ्र खुलासे के लिए एसओजी टीम देवरिया व थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र के नेतृत्व में दो टीम गठित कर दी।
विज्ञापन




पुलिस ने मृतका मोबाइल बरामद कर लिया। इसके बाद मृतका के पति अमित मौर्य सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी। सूत्रों की माने तो पुलिस एक अन्य आरोपी की भी तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को उसके काफी करीब पहुंची, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस घटना के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



विवाद के बाद फिर जुड़ने लगे थे ससुराल के लोग

सात वर्ष पूर्व दामिनी मौर्या ने खुखुंदू निवासी अमित मौर्य से प्रेम विवाह किया था। तब उसे यह नहीं आभास हुआ कि यह प्रेम विवाह उसकी जिंदगी पर भारी पड़ेगा। पुत्र स्वास्तिक के जन्म लेने के बाद ससुरालियों से उसकी अनबन शुरु हो गई। मायके वालों के अनुसार विवाह के बाद से ही मृतका के ससुराली उसे रहने नहीं देना चाहते थे। तलाक का मुकदमा चल रहा था। खर्चा का दावा किया गया। पति, पत्नी पर शक भी कर रहा था। इधर कुछ दिनों से पति सहित ससुराली मृतका से पुन: जुड़ने लगे थे। पति से बात भी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed