फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two groups of students fight at the examination center, one in custody

Deoria News: परीक्षा केंद्र पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक हिरासत में

Sun, 05 Mar 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students fight at the examination center, one in custody
विशुनपुर कला इलाके के एक स्कूल का मामला
विज्ञापन

बरियारपुर। विशुनपुर कला स्थित एक स्कूल में परीक्षा समाप्त होने के बाद शनिवार शाम छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें करीब छह छात्र घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस को आता देख आरोपी हंटर गाड़ी से भाग निकले।
जानकारी पर घायल छात्रों के साथियों और परिजन स्कूल को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष के युवकों को शांत कराकर किसी तरह परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाला। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान परीक्षार्थियों के विलंब से घर पहुंचने पर परिजन परेशान नजर आए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में शनिवार द्वितीय पाली में इंटरमीडियट का रसायन विज्ञान और समाज शास्त्र की परीक्षा थी। विशुनपुर कला चौराहे के पास एक निजी स्कूल के गेट पर परीक्षा समाप्त के बाद देवरिया शहर और स्थानीय छात्र किसी बात पर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि तभी हंटर से पहुंचे कुछ लोग छात्रों के एक गुट को पीटने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने बाकी बचे छात्रों को स्कूल में छिपाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस का सायरन सुनकर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। इससे नाराज लोगों ने स्कूल को घेर लिया और स्कूल प्रशासन से आरोपी छात्रों के दोस्तों को सौंपने का दवाब बनाने लगे। मौके पर पहुंची किसी तरह पीड़ित पक्ष को शांत कर एक-एक छात्र को स्कूल से बाहर निकाला। प्रकरण में एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने कहा कि मामूली बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed