{"_id":"6a188fb3e8b3352b0a064fb4","slug":"two-groups-clashed-over-a-love-affair-injuring-two-deoria-news-c-208-1-deo1035-183047-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पक्षों में चली लाठी, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पक्षों में चली लाठी, दो लोग घायल
Fri, 29 May 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी तरकुलवा भेजवाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड के दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई। फिर मारपीट में बदल गई। मारपीट की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। बताते हैं कि एक पक्ष की लड़की से दूसरे पक्ष का युवक आए दिन छेड़खानी करता था। वह अक्सर उसके मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करता था।
इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसमें दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर इस कदर प्रहार कर रहे हैं कि देखने वाले का रोंगटा खड़ा हो जा रहा है। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर हालात को काबू में किया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है