{"_id":"6a722d0a71dcfd94a60a6694","slug":"two-flour-mills-raided-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1407944-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो आटा मिलों पर छापा, 18 साै बोरा खाद्य सामग्री सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो आटा मिलों पर छापा, 18 साै बोरा खाद्य सामग्री सील
Tue, 04 Aug 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर से सटे दो आटा मिलों मंगलवार को छापा मारा। लेबलिंग संबंधी नियमों की अनदेखी पर अग्रिम आदेश तक 1800 बोरा खाद्य सामग्री सील कर दी गई।
छापा मैसर्स गणेश इंडस्ट्रीज और सुंदरम इंडस्ट्रीज पर मारा गया। दोनों इकाइयों से आटा और मैदा के चार नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए।
प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
तैयार खाद्य सामग्री के बोरों पर लेबलिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रेम चन्द्र, श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा, राम सिंगार यादव, राजू पाल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा नेहा त्रिपाठी शामिल रहीं।