{"_id":"5f299f668ebc3e3cc05a2e70","slug":"two-died-in-accident-deoria-news-gkp3606378192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में घायल दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में घायल दो की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसों में घायल दो की मौत
भलुअनी और लार थानाक्षेत्र के रहने वाले थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक की मौत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भलुअनी थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी विजय यादव (55) सोमवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे। सोनाड़ी गांव के मोड़ पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विजय यादव को परिवार के लोग लेकर जिला अस्पताल आए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वाले शव लेकर चले गए। वहीं, लार थाना क्षेत्र के कुईंचवर छावनी निवासी मुखनाथ (60) मंगलवार को पैदल ही कहीं जा रहे थे। गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मुखनाथ को पहले स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। अभी परिवार के लोग वहां ले जाने की तैयारी में लगे ही थे कि उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने दोनों की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर सदर कोवताली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मार्ग दुर्घटना में युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
भाटपाररानी। स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवरिया-चनुकी मार्ग पर कर्मा बाबा के स्थान के समीप मंगलवार को एक युवक बाइक अनियंत्रित हो जाने से घायल हो गया। बेलपार पंडित गांव निवासी गोविंद राजभर (25) अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। कर्मा बाबा के स्थान पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिर, मुंह और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। वह हेलमेट नहीं पहना था। आसपास के लोग उसे भाटपाररानी पीएचसी लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल और फिर वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एसओ भाटपाररानी रामप्रवेश राम ने बताया कि युवक अपनी बाइक लेकर अनियंत्रित होकर गिर गया था। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मारपीट कर वृद्ध को किया घायल
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के सिकटिया दीनाचक गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष के अकबर अली (55) को नाक और सिर पर गंभीर चोट लगी। परिवार वाले उन्हें लेकर पहले थाने पर पहुंचे। उसके बाद भाटपाररानी पीएचसी ले गए। यहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल अकबर अली ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।