फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two daughters are dressing clans: Mayor

बेटियां दो कुलों को संवारती हैं : मेयर

Sun, 25 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 25 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two daughters are dressing clans: Mayor
पुस्तक का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
 गोरखपुर की मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि बेटियां एक नहीं बल्कि दो कुलों को संवारती हैं। ऐसे में बेटियों के पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 
विज्ञापन

वह आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में स्मारिका भोर का विमोचन कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देवरिया महोत्सव समिति ने आज के समाज की ज्वलंत समस्या लड़कों की तुलना में लड़कियों की गिरती संख्या का कारण भ्रूण हत्या पर आधारित बेटी बचाओ विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर प्रशंसनीय कार्य किया है। एसपी मोहम्मद इमरान ने कहा कि बेटियों के साथ होने वाली घटनाओं के लिए दोषी वह स्वयं नहीं बल्कि अन्य होते हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे पंडित केडी त्रिपाठी ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को आगे आना होगा। 
विज्ञापन

इससे पूर्व बेटी बचाओ भाषण प्रतियोगिता में श्री दुर्गा जी इंटर कॉलेज पिपरा चंद्रभान की संगीता सिंह प्रथम, नवजीवन मिशन स्कूल देवरिया के विकास मिश्र द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज के हिमांशु राय तृतीय रहे। इन सभी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रामरक्षा दुबे, मस्तराज शाही, महेंद्र यादव, गिरजा त्रिपाठी, प्रभा मिश्रा, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, सुधाकर मणि त्रिपाठी, रमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed