फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two brothers who went to get goods were beaten up, case registered

Deoria News: सामान लेने गए दो भाइयों को पीटा, मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two brothers who went to get goods were beaten up, case registered
देवरिया। शहर के बसडीला निवासी छोटेलाल पुत्र स्व यदुनन्दन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसका आरोप है कि वह ई-रिक्सा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार को वह अपने भाई अशोक प्रसाद के साथ ई-रिक्शा से रजला चौराहे पर कुछ सामान खरीदने गया था। जहां शराब के नशे में धुत वजिर पुत्र आविद उर्फ पियर निवासी-परसिया बसडिला व सिन्दू यादव पिता अज्ञात निवासी अमेठी जगत यादव का टोला एक अज्ञात व्यक्ति के साथ हम दोनो भाइयों को घेर लिये और तीनों लोग जबरदस्ती मेरे ई-रिक्सा पर बैठ गये और चलने के लिए दबाव बनाने लगे। मैंने बताया कि हम घर का कुछ समान लेने आये है हम नहीं जा पायेंगे। इसी बात पर रंज होकर उक्त तीनों लोगों ने हम दोनो भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों भाईयों के आंख पर काफी गम्भीर चोट आयी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed