{"_id":"6910e58a92cc48662100c2b7","slug":"two-brothers-fish-traders-were-beaten-up-and-robbed-of-rs-2-lakh-deoria-news-c-208-1-deo1009-167509-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मछली व्यवसायी दो भाइयों को मारपीट कर लूट लिए दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मछली व्यवसायी दो भाइयों को मारपीट कर लूट लिए दो लाख
Mon, 10 Nov 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। हनुमानगंज पेट्रोल पंप पर पिकअप में डीजल भरवाने गए मछली व्यवसायी दो भाइयों को मारपीट दो लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। मछली व्यवसायियों से मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पीड़ित व्यवसायी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना चार दिन पूर्व की बताई जा रही है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बा निवासी पवन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वे अपने छोटे भाई रितेश सिंह उर्फ टुनटुन के साथ मछली का थोक कारोबार करते हैं। वे लोग अपने पिकअप से छह नवंबर की रात को मछली लेने आजमगढ़ जा रहे थे।
हनुमानगंज पेट्रोल पंप पर पिकअप में डीजल भरवाने लगे। आरोप है कि इस दौरान मछली के व्यवसाय से जुड़े कंचनपुर गांव के तीन लोग आए और दोनों भाइयों को लाठी-डंडे से पीटने लगे। अभी वे दोनों कुछ समझ पाते तब तक उन लोगों ने उनके पास रखे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।