{"_id":"64a70ba140cc294b1d09bbe4","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-a-pickup-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-715-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो कार्तिक मिश्रा उर्फ बिट्टू
मझौलीराज-मैरवा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, एंबुलेंस समय से नहीं पहुंचने पर सीएचसी में आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सलेमपुर। मझौलीराज-मैरवा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंच सकी, जिससे नाराज लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उधर बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
मझौलीराज के वार्ड नंबर आठ मिश्र टोला निवासी अभिषेक मिश्रा (20) अपने साथी कार्तिक मिश्रा उर्फ बिट्टू (20) व अविनाश गुप्ता (22) के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम घर से किला चौराहा घूमने के लिए बाइक से निकला। अभी वे लोग मझौली राज- मैरवा मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप की चपेट में बाइक में आ गई। जिससे बाइक सवार तीनों युवक हवा में उछलते हुए सड़क पर गिर पड़े। जबकि बाइक पर बीच में बैठे कार्तिक मिश्रा उर्फ बिट्टू (20) पुत्र अशोक मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक अभिषेक मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा व आशीष गुप्ता (22) पुत्र सुशील गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सड़क पर तड़पते देख लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने कार्तिक मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक मिश्रा व आशीष गुप्ता की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां से अभिषेक को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। उधर हादसा में शामिल पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा में शामिल पिकअप की तलाश की जा रही है।