फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two bike riders attacked with sharp weapons

Deoria News: बाइक सवार दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 20 May 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders attacked with sharp weapons
लार। रामजानकी मार्ग पर बाइक लहराते हुए चला रहे दो बाइक पर सवार चार युवकों को ठीक से बाइक चलाने की नसीहत देना चुरिया गांव के दो युवकों को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन

नाराज मनबढ़ युवकों ने गांव के आठ से 10 युवकों को बुला दोनों युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
चौराहे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को सीएचसी लार भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
घटना से नाराज ग्रामीण अस्पताल पहुंच आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस पर दबाव बनाने लगे। मामल दो समुदाय का बताया जा रहा है। देर शाम तक पुलिस आरोपियों की तलाश में छापा मारती रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी गिरीश नारायण सिंह (22) और जयंत कुमार सिंह (20) बुधवार की शाम करीब सात बजे बाइक से गांव से मेहरौना में चिकेन खरीदने जा रहे थे, तभी रामजानकी मार्ग पर सामने के तरफ से आ रहे दो बाइक पर सवार चार युवक सड़क के बीच लहराते हुए बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों युवकों ने गाड़ी ठीक से चलाने की बात कही। यह बात युवकों को नागवार लगी और उलझ गए।
इसी बीच एक युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि इसी बीच किसी ने मुर्गे की दुकान पर रखे धारदार हथियार से गिरीश के सिर और जयंत के पीठ पर वार कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों को देख आरोपी भाग निकले।
हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण अस्पताल पहुंच पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाने लगे। लोगों की भीड़ देख एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात रही।
उधर प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने घायलों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया।
इसके बाद आरोपियों की तलाश में दो गांवों में छापा मारा। माहौल को देखते हुए एहतियात के तौर पर मेहरौना बाजार में कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हमले के बाद से तनाव के हालात बने हुए हैं।

गिरीश के चाचा ने चार नामजद सहित पांच से छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। विवाद क्यों हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। कानून-व्यवस्था बिगाड़्ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed