फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two arrested with 33 cartons of liquor.

Deoria News: 33 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 33 cartons of liquor.
खामपार। पुलिस ने सोमवार की देर रात बिना नंबर प्लेट वाली लग्जरी कार में रखी 33 पेटी देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार की रात खामपार पुलिस संदिग्धों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन छपिया ओवरब्रिज के पास एक कार को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट वाली इस कार की तलाशी के दौरान 33 पेटी शराब बरामद हुई। इनमें 1056 पाउच देसी शराब और विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब थी।
पुलिस ने मौके से पटना निवासी मोहम्मद सुल्तान (32) और सिवान निवासी गगनदीप (21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि शराब बिहार ले जा रहे थे। खामपार थाने में आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed