{"_id":"65a588234ed56e24640310d4","slug":"two-arrested-with-23-stolen-mobile-phones-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-17585-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी के 23 मोबाइल फोन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी के 23 मोबाइल फोन के साथ दो गिरफ्तार
Tue, 16 Jan 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
आठ दिन पहले सरौरा चौराहे पर कटर से शटर का ताला काटकर की थी चोरी
देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरौरा चौराहे पर मोबाइल फोन की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने शटर का ताला कटर से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से नकदी समेत चोरी किए गए 23 मोबाइल फोन और चोरी की एक बाइक बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी राकेश वर्मा की सरौरा चौराहे पर मोबाइल फोन की दुकान है। आठ दिन पहले रात को चोरों ने शटर का ताला कटर से काटकर दुकान में रखा नकदी, लाखों रुपये का मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चुरा ले गए थे। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने दोनों चोरों को विशुनपुर कला बाजार के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान तरकुलवा थाना क्षेत्र के बेलही सुंदरपार गांव निवासी जतिन कुशवाहा और इसी गांव के अरूण कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियो पास से गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक बाइक भी बरामद हुई है। बरियारपुर एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि चोरों के पास से चोरी के 23 मोबाइल फोन , 5500 रुपये नकद, लोहे का कटर बरामद किया गया है।