{"_id":"695ff094be5d47487d0d60c3","slug":"two-and-a-half-thousand-bottles-of-liquor-recovered-from-a-luxury-vehicle-smuggler-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1044-172074-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लक्जरी वाहन से ढाई हजार बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लक्जरी वाहन से ढाई हजार बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Thu, 08 Jan 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बनकटा पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब के साथ तस्कर और सीज वाहन, फोटो पुलिस
बनकटा। तमाम सख्ती के बावजूद बिहार बॉर्डर पर शराब की तस्करी नहीं रुक रही है। अब तो बाइक से लेकर लक्जरी गाड़ियों तक से शराब बॉर्डर पार कराई जाने लगी है।
क्षेत्र के इंगुरी सराय नरहिया मोड़ पोखरे के समीप बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने दो लक्जरी वाहनों से 2472 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अभियुक्त चकमा देकर भाग निकला।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरहिया मोड़ की तरफ से अवैध शराब बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलने के बाद एसआई सुशांत पाठक, कांस्टेबल सौरभ पासवान व आज्ञाराम चौरसिया ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली।
विज्ञापन
इसी दौरान दो कारों को संदेह के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली गई। दोनों वाहनों से अलग-अलग ब्रांड की 2472 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस दौरान एक कार का चालक मौका पाकर भाग निकला।
पुलिस ने बरामद शराब एवं दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए दूसरे कार के चालक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल प्रताप सिंह निवासी किशोरी छापर थाना बनकटा के रूप में हुई। इस संबंध में एसओ विशाल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। दूसरे अभियुक्त को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। ा