{"_id":"6a06131cba6f009af1067c4d","slug":"two-and-a-half-lakh-rupees-including-cash-stolen-from-two-liquor-shops-deoria-news-c-208-1-deo1019-181816-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब की दो दुकानों से नकदी समेत ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब की दो दुकानों से नकदी समेत ढाई लाख की चोरी
Thu, 14 May 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे और मुसैला स्थित अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकानों को चोरों ने बृहस्पतिवार भोर में निशाना बनाया। चोर दुकान में बिक्री का रखा 40 हजार रुपये नकदी समेत करीब ढाई लाख की शराब चुरा ले गए। घटना की जानकारी दोनों संचालकों को सुबह हुई। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। उधर, दोनों संचालकों ने पुलिस से अलग-अलग शिकायत की है।
खुखुंदू गांव निवासी रीना सिंह पत्नी रवि सिंह के नाम से कस्बे में अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकान संचालित होती है। रवि सिंह का कहना है कि रोज की तरह बुधवार रात में भी दुकान बंद कर चले गए। इसी बीच बृहस्पतिवार भोर में चोर दुकान और गोदाम का ताला तोड़कर बिक्री का रखा 40 हजार रुपये नकदी और करीब दो लाख की शराब चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी सुबह आठ बजे दुकान पर पहुंचने पर हुई। बताया जा रहा है कि चोर सीसीटीवी का डीवीआर और स्कैनर भी उठा ले गए है।
उधर, मुसैला स्थित अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकान शीला पांडेय निवासी ज्ञान छपरा थाना मईल के नाम से संचालित होता है। यहां भी चोर ताला तोड़कर चोरी की कोशिश किए। हालांकि, वहां से चोरों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।