{"_id":"61e9a615d48f0a0af1776078","slug":"two-accused-of-theft-arrested-deoria-news-gkp4243864181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ की दुकान पर ट्राली बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ की दुकान पर ट्राली बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ की दुकान पर ट्राली बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
बरहज। पेट्रोल पंप के निकट कबाड़ की दुकान पर ट्राली बेचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरेजी पुल पर घेराबंदी की और भागने की फिराक में लगे लोगों लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व तेलियां शुक्ल गांव में एक व्यक्ति के दरवाजे पर चक्की मूसाडोही गांव निवासी रामकेवल यादव की ट्राली खड़ी थी। उसे दोनों ने चुरा लिया और कबाड़ की दुकान पर 65 हजार रुपये में बेचा था। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि दुकानदार विंदेश्वरी प्रसाद पर चोरी का सामान खरीदने तथा गिरफ्तार मऊ जनपद के चक्की मूसाडोही गांव निवासी धनंजय चौहान व मईल थाना क्षेत्र के तेलियां कला निवासी मंटू साह पर चोरी का केस दर्ज किया गया है।