फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two accused named in Nihal murder case arrested in police encounter

Deoria News: निहाल हत्याकांड में नामजद दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused named in Nihal murder case arrested in police encounter
पकड़ी बाजार (देवरिया)। निहाल सिंह हत्याकांड में फरार तीन नामजद आरोपियों में से दो को पुलिस ने शुक्रवार की भोर में मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसुमहा बिजलीघर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान 14 राउंड फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

बीते सात नवंबर को सुरौली थाना क्षेत्र के जद्दू परसिया के पास मुख्य मार्ग पर शुभम सिंह उर्फ निहाल की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निहाल की मां गायत्री सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर जांच में जुटी पुलिस ने 12 नवंबर को मुठभेड़ में इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों अमन गिरि, बृजेश गोस्वामी और आलोक कुमार को कोइलगढ़हा ठाकुरदेवा पुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार भोर में मदनपुर क्षेत्र के कुसुमहा बिजलीघर के पास घेराबंदी कर पुलिस ने मुठभेड़ में रामनाथ देवरिया के वार्ड नं. 16 के रहने वाले अनुराग गुप्ता पुत्र विनोद और आशीष पुत्र स्व. सत्या पांडेय को दबोच लिया। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed