फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two accused arrested in case of gang rape of a teenager

Deoria News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी पकड़े गए

Mon, 02 Feb 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of gang rape of a teenager
लार। थाना क्षेत्र के कक्षा आठ की छात्रा से नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि स्कूल के चार छात्र लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। उसके बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। चारों आरोपियों में तीन नाबालिग हैं जबकि एक बालिग है।
विज्ञापन

पुलिस दोनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से रिमांड मिलने के बाद एक को जेल भेज दिया गया तथा दूसरे को बाल अपचारी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लार क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ घर पर रहती है। किशोरी गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पिछले साल नवंबर में गांव के ही चार नाबालिग लड़के उसे अगवा कर एक घर में ले गए और वहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 जनवरी को किशोरी के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। उसने मां को यह बात बताई तो वह उसे एक निजी अस्पताल ले गईं, जहां जांच में पता चला कि वह करीब दो महीने की गर्भवती है। यह सुनते ही मां चौंक गई। उन्होंने उससे पूछा तो उसने नवंबर में उसके साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें दी। देर शाम पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की।

सोमवार को पुलिस ने शुभम सैनी व एक नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से शुभम सैनी को जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे को बाल अपचारी राजकीय बालगृह भेज दिया गया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि चार आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है। दो अन्य की तलाश की जा रही है।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed