फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   turtipar new railway bridge

तुर्तीपार में डबल रेल लाइन के लिए ब्रिज का निर्माण शुरू

Wed, 18 Mar 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
turtipar new railway bridge
भागलपुर के तुर्तीपार में रेलवे के नए ब्रिज हो रहा निर्माण - फोटो : SALEMPUR
तुर्तीपार में डबल रेल लाइन के लिए ब्रिज का निर्माण शुरू
विज्ञापन

114 साल पुराना ब्रिज हो चुका है जर्जर, नए ब्रिज से बढ़ेगी ट्रेन की रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर तुर्तीपार में सरयू नदी पर एक नए रेल ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। सरयू नदी पर बनाए जा रहे ब्रिज में 19 खम्भे लगाए जाएंगे। इसकी लागत करीब 222.74 करोड़ है। यह ब्रिज अंग्रेज सरकार द्वारा बनाए गए 114 साल पुराने पुल को टक्कर देगा। वहीं, नए ब्रिज से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।

भटनी वाराणसी रेल खंड पर विद्युतीकरण के साथ रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य होना है। इसके लिए तुर्तीपार रेलवे स्टेशन व बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के बीच सरयू नदी पर नए रेल ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया गया है। ब्रिज निर्माण में स्टील का प्रयोग किया जाएगा। 114 साल पहले अंग्रेजों के जमाने में बना पुराना ब्रिज कमजोर हो चुका है। इसके चलते ट्रेनें धीमी गति से गुजरती हैं। ज्यादा ट्रेनों का भार पुल सहन नहीं कर पाएगा। नये पुल से ट्रेनों की संख्या और रफ्तार बढ़ जाएगी। कर्मचारियों के मुताबिक पुल के निर्माण की जिम्मेदारी पंजाब के चंडीगढ़ की एसपी सिंगला कंपनी को मिली है। अनुबंध के मुताबिक पुल का निर्माण 36 माह में पूरा हो जाएगा। देवरिया जिले के बलिया उत्तर गांव और बलिया जिले के मुजौना गांव से दोनों छोरों से कार्य प्रारम्भ हो रहा है। ब्रिज 19 खंभों पर पुराने ब्रिज के बराबर लंबा होगा। नदी के दोनों तरफ कार्य करने के लिए प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं। दोनों तरफ तीन तीन एकड़ भूमि लीज पर लेकर आवश्यक मशीन को लगाया गया है। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बन रहा रेलवे ब्रिज डबल लाइन का होगा। इसके तैयार होने के बाद पुराने ब्रिज की जगह नये ब्रिज से रेल का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed