{"_id":"65721776068e9008640da3c4","slug":"truck-breaks-down-on-gorakhpur-overbridge-in-the-morning-city-faces-traffic-jam-till-evening-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-14576-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोरखपुर ओवरब्रिज पर भोर में खराब हुआ ट्रक, शाम तक जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोरखपुर ओवरब्रिज पर भोर में खराब हुआ ट्रक, शाम तक जाम से जूझा शहर
Fri, 08 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
वरिया गोरखपुर ओवरब्रिज पर सुबह में खराब हुए ट्रक को शाम को क्रेन से हटाया गया।
गोरखपुर ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने की वजह से बृहस्पतिवार को राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। मुख्य मार्ग पर जाम लगने की वजह से यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ड कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराया। इसकी वजह से मालवीय रोड पर भी जाम लगा रहा। शाम को क्रेन की मदद ट्रक को हटाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
गोरखपुर ओवरब्रिज पर लोडेड ट्रक बृहस्पतिवार को भोर में करीब तीन बजे अचानक खराब हो गया। इसके चलते गोरखपुर से आने और गोरखपुर के तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतार दोनों तरफ लग गई। जाम की सूचना पर यातायात पुलिस पहुंची। पुरवा चौराहा से सोमनाथ मंदिर, बालाजी मंदिर होते हुए मालवीय रोड के रास्ते वाहनों को निकाला गया। वहीं सेलमपुर के तरफ जाने वाले वाहनों को बाइपास के रास्ते सोनूघाट निकाला गया। पूरी दिन मुख्य मार्ग पर इसकी वजह से आवागमन प्रभावित रहा।
पूरे दिन प्रयास के बाद जब ट्रक नहीं बन सका तो शाम को करीब 7 बजे गोरखपुर से किरान मंगाकर ट्रक को ओवरब्रिज से हटाया गया। इसकी वजह से यातायात पुलिस पूरे दिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर परेशान नजर आई। इसके चलते सोमनाथ मंदिर रोड पर भी दिन में जाम लगा रहा। टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने के कारण रूट डायवर्ड कर वाहनों को निकाला गया। शाम को ट्रक हटने के बाद मुख्य मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।