फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tried to rape

Deoria News: दिनदहाड़े घर में घुसकर अकेली सोई महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 28 Apr 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
tried to rape
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, भागते समय आरोपी गिरा तो फूटा सिर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर अकेली सोई एक महिला के से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी बाहर निकला और फिर टेंपो में रखा लोहे की रॉड लेकर दुबारा घर में घुस गया। महिला के शोर मचाने पर युवक भाग गया। इसी बीच भागते समय वह जमीन पर गिर पड़ा। इससे उसका सिर फूट गया है। महिला ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला पति और तीन बच्चों के साथ घर पर रहती है। पति किसी कार्य वश शनिवार को सलेमपुर चले गए थे। महिला बच्चों को स्कूल भेजकर दोपहर में घर में सोई हुई थी। आरोप है कि गांव के एक टेंपो चालक ने टेंपो लाकर महिला के दरवाजे के पास खड़ा कर महिला के घर में घुस गया। आरोपी सोई महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। तभी महिला की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी बाहर निकला और टेंपो में रखा लोहे का रॉड लेकर दुबारा महिला की तरफ जाने लगा। महिला चिल्लाने लगी तो आरोपी अपने टेंपो की तरफ भागा। उसी दौरान पैर फिसलने से वह गिर पड़ा। उसके सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन

महिला ने थाने पहुंच तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने आठ माह पहले भी खेत में अकेली पाकर जोर-जबरदस्ती की थी। उस समय भी तहरीर दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी मुझे जानकारी नहीं मिली है। पता करता हूं। अगर ऐसी बात है तो इंस्पेक्टर से कार्रवाई के लिए बोलता हूं।

इनसेट...

माता-पिता और भतीजी को पीटा, गांव की एक युवती से अश्लीलता भी की

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन बाद रिश्तेदारी से लौटे वृद्ध माता-पिता और अपनी भतीजी की दंपती ने पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची गांव की एक युवती की बांह पकड़कर उसे भी धकेल दिया। मां ने युवती से अश्लीलता करने का आरोप लगाकर थाने पहुंच तहरीर दी है।


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध महिला दो दिन पहले अपनी पोती को लेकर एक रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने चली गई। शनिवार दोपहर को जब वृद्ध महिला घर लौटी तो छोटा बेटा और बहू उन्हें और पोती को घर में घुसने नहीं दे रहे थे। वृद्ध महिला ने जब विरोध किया तो बेटे और बहू ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। वृद्ध महिला को बचाने उनके पति और पोती आई तो उन्हें भी पीटा। यह दृश्य देखकर गांव की एक युवती हिम्मत जुटाकर दंपती को समझाने गई तो आरोपी युवक ने उसकी बांह पकड़ ली और धक्का देकर गिरा दिया।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि परिवारिक विवाद है। जांच की जा रही है। सीओसलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर पड़ी है तो कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed