फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tribute paid to the martyrs, awareness rally taken out

Deoria News: शहीदों को दी श्रद्धांजलि, निकाली जागरूकता रैली

Wed, 15 Apr 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrs, awareness rally taken out
देवरिया। अग्निशमन तथा आपात सेवा, जनपद-देवरिया द्वारा मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी विशाल यादव सहित समस्त अग्निशमन कर्मियों, आपदा मित्रों एवं फायर वालंटियरों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत वीरों को नमन किया। इसके उपरांत शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान आमजन को आग से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई तथा हैंडबिल व पम्पलेट वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed