{"_id":"61350eb18ebc3eb6c127b875","slug":"trespass-in-locked-house-deoria-news-gkp4080739168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों का माल उड़ाया
पथरदेवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र कनकपुरा गांव में शनिवार की रात में सूने बंद घर में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। चोर ने एक व्यक्ति के घर के छत पर बाक्स खाली छोड़कर चले गए थे। पुलिस गृहस्वामी के आने का इंतजार कर रही है।
कनपुरा गांव निवासी श्रीराम मिश्र घर का ताला बंद कर बाहर चले गए हैं। रात में चोरों ने छत के रास्ते घर में उतर कर बंद कमरे का ताला तोड़ दिया और सामान चुरा ले गए। चोरी के बाद गांव के ही बगल में एक छत पर बॉक्स खोलकर उसमें रखा सामान निकाल लिया और खाली बाक्स छोड़ कर चले गए थे। रविवार की सुबह श्रीराम के भाई के परिजनों ने ताला खुला देख कर शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर जांचकर चली गई। सूचना मिली है कि परिजनों के बाहर से आने के बाद ही थाने में तहरीर दी जाए गी। थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है। परिजन के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।