फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass in house

अहिरौली बघेल में 53 हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

Fri, 16 Oct 2020 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
trespass in house
अहिरौली बघेल में 53 हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन

बनकटा। क्षेत्र के अहिरौली बघेल गांव के गजहड़वा टोला धूमनगर निवासी केशवपाल पुत्र शिवमुनि पाल के घर की चहारदीवारी फांदकर बृहस्पतिवार रात चोरों ने 53 हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए। घर के लोग जब सुबह जगे तो इस घटना के बारे में जानकारी हो सकी। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

केशव पाल का मकान गांव में ही अभी बन रहा है। बृहस्पतिवार रात घर की महिलाएं इसी मकान के आगे के हिस्से में स्थित एक कमरे में सो रही थीं। जबकि केशव दरवाजे पर सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि रात को चोर मकान के पीछे से चहारदीवारी फांद कर घर में घुसे और घर में रखी अटैचियां एवं संदूक निकाल कर लेते गए। घर के बगल स्थित एक खेत में चोरों ने अटैचियां एवं बाक्स तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, दो लाकेट, मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली, नथुनी, कील, पायल, पाजेब आदि समेत उसमें रखा 53 हजार रुपये और कीमती कपड़े निकाल लिए। सुबह जब घर की एक लड़की झाड़ूू लगाने के लिए घर के अंदर गई तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित केशवपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ गोपाल प्रसाद ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed