फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Travelers are thronged during the festive season, with trains running full.

Deoria News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की उमड़ी भीड़, फुल चल रहीं ट्रेनें

Sat, 18 Oct 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Travelers are thronged during the festive season, with trains running full.
- दीपावली व छठ पर बढ़ी रेल यात्राओं की रफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपावली और छठ पर्व नजदीक आते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पूर्वांचल लौटने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालत यह है कि दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद समेत महानगरों से आने वाली लगभग सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। लंबी प्रतीक्षा सूची और ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


शुक्रवार को देवरिया, भटनी, गौरी बाजार और सलेमपुर स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। कई ट्रेने घंटों विलंब से पहुंचीं, जिससे प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। कई यात्री मजबूरन जनरल बोगियों में सफर करते दिखे। रेलवे सूत्रों के अनुसार दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर उत्तर दिशा की लगभग सभी ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच की सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। जिन ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा, वहां यात्री वेटिंग टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं। त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। आरपीएफ और जीआरपी टीमों को स्टेशनों और ट्रेनों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बढ़ते दबाव को देखते हुए जल्द ही विशेष ट्रेनों के संचालन की संभावना है ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। स्टेशन अधीक्षक भटनी ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व पर अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भीड़ हो रही है। इसके लिए कई विशेष ट्रेनों को चलाया गया है। जरूरत पड़ने पर और भी ट्रेनें चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed