फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trauma center gets complete land, construction work will speed up

Deoria News: ट्राॅमा सेंटर को मिली पूरी भूमि, निर्माण कार्य में आएगी तेजी

Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Trauma center gets complete land, construction work will speed up
मेडिक्ल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर।संवाद
- गंभीर मरीजों को मिलेगी इलाज की सुविधा, नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर के लिए मानचित्र के मुताबिक पूरी भूमि मिल गई है। करीब 25 करोड़ की लागत से बनने वाले सेंटर के निर्माण कार्य में अब और तेजी आएगी। डीएम दिव्या मित्तल की पहल पर प्राचार्य और सीएमओ ने आपसी बातचीत से मामला सुलझा लिया है। अभी तक करीब 40 प्रतिशत काम हुआ है। जुलाई 2025 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्हें महानगरों व निजी अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज में ट्राॅमा सेंटर न होने से इमरजेंसी से लेकर वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। इनको दूसरी जगह रेफर करना पड़ता है, जिससे इलाज का कीमती समय बर्बाद होता है, वहीं रुपये भी अधिक खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। शासन के निर्देश पर इसके लिए इमरजेंसी के सामने जमीन चिह्नित की गई। इसके बाद स्वीकृति मिल गई। सितंबर 2023 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। कार्य तेजी से हुआ और ग्राउंड, फर्स्ट व सेकेंड फ्लोर का ढांचा तैयार हो गया है। रैंप का कार्य चल रहा है, लेकिन सीएमओ कार्यालय परिसर की भूमि पूरी न मिलने से कार्य धीमा हो गया है। अब मामला सुलझा लिया गया है, जिससे कार्य में तेजी आएगी। इसके बन जाने से गंभीर मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

------------------
डीएम की पहल पर प्राचार्य व सीएमओ की आपसी बातचीत से सुलझा मामला
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में 1393 वर्ग मीटर में ट्राॅमा सेंटर का निर्माण होना है। इसके लिए फरवरी 2023 में स्वीकृति मिली। मानचित्र के मुताबिक सीएमओ कार्यालय परिसर में मुख्य गेट तक करीब 200 वर्ग मीटर हिस्सा आ रहा था, जिसमें स्टोर भी था। कार्यदायी संस्था के जमीन मांगने पर सीएमओ ने स्टोर होने की बात कह देने से मना कर दिया। मई 2023 में शासन के निर्देश पर सीएमओ ने स्टोर तक भूमि दे दी। इसके बाद सौ वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता थी। सितंबर 2023 में कार्यदायी संस्था ने मेडिकल कॉलेज परिसर की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया, लेकिन करीब सौ वर्ग मीटर जमीन की और जरूरत थी, जो सीएमओ कार्यालय के मुख्य गेट तक थी। इसको लेकर सीएमओ राजी नहीं थे, जबकि इस हिस्से में इमरजेंसी गेट, ग्राउंड फ्लोर पर वेटिंग एरिया, उसके ऊपर की मंजिल पर ओटी आदि का निर्माण होना है। यह ट्राॅमा सेंटर के मुख्य भवन से जुड़ा होगा। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पहल की। इसके बाद सीएमओ डॉ. राजेश झा और प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने बातचीत से मामला सुलझा लिया और जमीन का पेंच समाप्त हो गया। अब कार्यदायी संस्था सीएमओ कार्यालय गेट के निर्माण के बाद अपना कार्य शुरू करेगी। वहीं स्टोर का भी निर्माण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
70 बेड का होगा ट्राॅमा सेंटर
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर तीन मंजिल का 70 बेड का होगा। इसमें 30 बेड का ट्रॉमा और 20-20 बेड का बर्न व टॉक्सिकोलॉजी वार्ड बनाया जाएगा। यह मॉड्यूलर ओटी, माइनर ओटी, मेडिकल पाइप लाइन, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, इंफ्यूजन पंप, मॉनीटर सहित अन्य अत्याधुनिक उपकरण से सुसज्जित होगा। यहां प्लास्टर, एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, सीटी स्कैन जांच की भी सुविधा होगी।
----------------
मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। इसके लिए जितनी जमीन की जरूरत थी। उसे उपलब्ध करा दिया गया है। जमीन को लेकर निर्माण कार्य में कोई दिक्कत नहीं है।

-डॉ. राजेश झा, सीएमओ
------------
मेडिकल कॉलेज में ट्राॅमा निर्माण का कार्य चल रहा है। सीएमओ कार्यालय परिसर की कुछ जमीन की जरूरत थी। उनसे बात कर लिया गया है। वह देने को तैयार हो गए हैं। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इसके बनने से गंभीर मरीजों के इलाज में आसानी होगी।
-डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed