{"_id":"6887c8e80de9b01e840a2bb0","slug":"transport-corporation-buses-closed-after-a-week-deoria-news-c-208-1-deo1009-159432-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक सप्ताह बाद ही बंद हुई परिवहन निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक सप्ताह बाद ही बंद हुई परिवहन निगम की बस
Tue, 29 Jul 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार चौराहे से बारा दीक्षित-देवरिया के रास्ते गोरखपुर के लिए संचालित होने वाली परिवहन निगम की बस एक सप्ताह बाद ही बंद हो गई। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि लोगों के मांग पर करीब पांच वर्ष बाद बस का संचलन शुरु कराया गया था। कपरवार से बारा दीक्षित-देवरिया के रास्ते गोरखपुर के लिए परिवहन निगम की ओर से बस का संचालन शुरु किया गया था। लोगों के अनुसार सुबह सात बजे से बस चौराहे से रवाना होती थी।
जिसमें नौकरीपेशा के अलावा कोर्ट-कचहरी, छात्र, अस्पताल जाने वालों के लिए सहूलियत थी। बस सेवा से स्थानीय चौराहे के अलावा स्थानीय सहित गोरखपुर जनपद के कोलखास, पटना, पौहरिया आदि समीपवर्ती गांवों के लोगों को सहूलियत होती थी।
जुलाई माह में ही बस सेवा शुरु हुई थी। जिसे अचानक बंद कर दिया गया। बस सेवा बंद होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। एआरएम कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि दोहरीघाट से कपरवार के रास्ते गोरखपुर तक बस सेवा है। यात्री इसका लाभ उठा सकते हैं। कपरवार से सेवा नहीं संचालित हो रही है।