फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Transport Bar Association officials took oath

Deoria News: ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 08 Apr 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Transport Bar Association officials took oath
शपथ ग्रहण करते पदा​धिकारी।
देवरिया। जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को शहर के पुरवां स्थित एक होटल में हुआ। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। समारोह की अध्यक्षता यती मणि त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र पति त्रिपाठी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि उप्र बार काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी ने सच्चिदानंद श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। इसमें धर्मेंद्र मिश्र को मंत्री, हरिवंश गौतम को उपाध्यक्ष, लालजी मिश्रा को संयुक्त मंत्री, अभिनव सिंह को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश्वर मणि त्रिपाठी, सुग्रीव मिश्र, विश्वेश्वर चौबे और संतोष श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष रवि मिश्र ने किया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के सिंहासन गिरी, वर्तमान अध्यक्ष मनोज मिश्र, पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने शिरकत की। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अभय कुमार, गोपाल पांडेय, प्रवेश सिंह, कृष्ण कुमार, विनय श्रीवास्तव, जावेद अहमद, मेराज, विजय सिंह, शिव कुमार मल्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed