फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Transformers of three villages burnt, more than thirty thousand people in darkness for three days

Deoria News: तीन गांवों के ट्रांसफॉर्मर जले, तीस हजार से अधिक लोग तीन दिन से अंधेरे में

Wed, 06 Sep 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Transformers of three villages burnt, more than thirty thousand people in darkness for three days
सलेमपुर। लार के रामनगर, बावनपाली और हाटा गांवों के ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पहले अचानक जल गए। इससे करीब तीस हजार से अधिक की आबादी अंधरे में रहने को मजबूर है। शिकायत के बाद भी निगम के जिम्मेदार इसे अनसुना कर बदलवाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द जला हुआ ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। वहीं सोमवार की शाम को बरडीहा गांव के समीप हाइटेंशन तार तीन जगह टूट जाने से करीब पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। देर रात आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

तीन दिन पहले रामनगर गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद अचानक बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने जेई राजकुमार को दी। आरोप है कि इसके बावजूद किसी कर्मचारी को इसे ठीक करने के लिए नहीं भेजा। दूसरे दिन एक संविदाकर्मी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जल गया है। ट्रांसफॉर्मर जलने से लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों व घर के अंदर रहने वाली महिलाओं को हो रही है। गांव के वसीम अहमद ने बताया कि तीन दिन पहले ट्रांसफॉर्मर जल गया। इसकी शिकायत जेई लार से की गई है।बावजूद अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। स्वप्निल द्विवेदी ने कहा कि कई बार ग्रामीणों के साथ शिकायत कर चुका हूं। लेकिन निगम के जिम्मेदार इसे गंभीरता से नही ले रहे हैं। इसी तरह बावनपाली गांव में लगा सौ केवीए और हाटा में लगा 63 केवीए सहित दो अन्य गांवों के ट्रांसफॉर्मर भी तीन दिन पूर्व जल गए। ऐसे में ग्रामीणों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलवाए जा रहे हैं। गांव के रवि सिंह, मृगेंद्र सिंह, नदीम अहमद आदि ग्रामीणों ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

...
रामनगर, बावनपाली, हाटा गांवों के ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली है। इसे बदलवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार, जेई लार
....
छह जगह टूटे तार, पांच घंटे से अधिक समय तक गुल रही सौ से अधिक गांवों की बिजली
सोमवार को शाम चार बजे के करीब बरडीहा, रावतपार, रुच्चापार, रामनगर, बौडीह, गायागिर गांव के समीप से गुजरा हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। संयोग ठीक रहा की कोई हादसा नहीं हुआ। इसके टूटने से उपकेंद्र से जुड़े करीब सौ से अधिक गांवों की बिजली पांच घंटे से अधिक समय तक गुल रही। आपूर्ति नहीं रहने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। घर में लगे इन्वर्टर जवाब दे दिए। उधर आपूर्ति नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच निगम के कर्मियों पर फाल्ट को ठीक करने का दबाव बनाने लगे। जेई राजकुमार के नेतृत्व में निकली टीम ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट को दुरुस्त किया। करीब पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed