{"_id":"66f3081db3cc8727ce002a14","slug":"transformer-burnt-in-devghat-village-50-houses-in-darkness-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-136095-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवघाट गांव में ट्रांसफाॅर्मर जला, 50 घरों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवघाट गांव में ट्रांसफाॅर्मर जला, 50 घरों में छाया अंधेरा
विज्ञापन
-भीषण गर्मी में हाथ का पंखा बना सहारा, लोगों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के गांव देवघाट में एक सप्ताह पहले जले ट्रांसफाॅर्मर को अभी तक बदला नहीं गया है, जिससे गांव के 50 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। भीषण गर्मी में लोग हाथ के पंखे के सहारे जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
देवघाट के पोखरा टोला में लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया। ग्रामीणों ने ऑनलाइन शिकायत कर इसकी जानकारी सब स्टेशन में तैनात अवर अभियंता को दी। जेई ने शिकायत को स्टोर रूम में ट्रांसफर भी कर दिया है, लेकिन अभी तक गांव में ट्रांसफाॅर्मर नहीं लग सका है, जिससे गांव के करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। दिन ढलते ही आधे गांव की सड़कों व घरों में अंधेरा छा जाता है। ग्रामीण मोमबत्ती और डिबिया जला कर गुजर बसर करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न आने से शाम होते ही आधे गांव की सड़कों और घरों में अंधेरा छा जाता है, जिससे चोरों के आने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं करा पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। वहीं एसडीओ अमित सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार तक ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा और विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।