फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trains stuck in the block...10 trains including Vaishali, Bihar Sampark Kranti were delayed.

Deoria News: ब्लॉक में फंसी ट्रेनें...वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति समेत 10 ट्रेनें हुईं लेट

Fri, 13 Mar 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Trains stuck in the block...10 trains including Vaishali, Bihar Sampark Kranti were delayed.
देवरिया/भटनी। रेलवे के ब्लॉक के चलते बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी देवरिया से नूनखार रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेनों को रोक-रोक कर चलाया गया। इसके चलते वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति समेत करीब 10 ट्रेनें विलंब से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के लेटलतीफी, निरस्तीकरण और डायवर्जन से पूरे दिन यात्री परेशान रहे। रेलवे के जिम्मेदारों ने शुक्रवार से ट्रेनों के सामान्य संचलन का दावा करते हुए वाराणसी मंडल के नूनखार से लखनऊ मंडल के मनकापुर रेलवे स्टेशन तक ऑटो ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम से ट्रेनों का संचालन शुरू होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम के विस्तार का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। देवरिया से नूनखार स्टेशन के बीच ब्लॉक लेकर तकनीकी कार्य किए गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना का उद्देश्य ट्रेनों की औसत गति बढ़ाना और ट्रेनों के बीच की दूरी कम करना है। अभी तक एक ही ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों के बीच लगभग 10 किलोमीटर की दूरी रखी जाती थी, लेकिन ऑटोमेटिक सिग्नलिंग लागू होने के बाद यह दूरी घटकर करीब 3 किलोमीटर रह जाएगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी खुलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक चले कार्य के चलते ट्रेनों के रोक कर चलाया गया। इस वजह से वैशाली एक्सप्रेस सिवान रेलवे स्टेशन, बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस मैरवा, मौर्य एक्सप्रेस भाटपाररानी, बाघ एक्सप्रेस बैतालपुर, जनसाधारण एक्सप्रेस चौरीचौरा, अयोध्या कैंट एक्सप्रेस सरदारनगर, मथुरा- छपरा एक्सप्रेस गोरखपुर और अहमदाबाद एक्सप्रेस बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही। इस वजह से इन ट्रेनों के साथ ही रूट की 10 ट्रेनें विलंब से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटनी रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस से देवरिया जाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे यात्री कमलेश यादव, दीनदयाल तिवारी, अभय राय, भरत कुशवाहा, सुरेश यादव, अम्बरीश मिश्र आदि ने बताया कि रेलवे के ब्लॉक के चलते ड्यूटी आने व जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

स्टेशन अधीक्षक मनोज पाण्डेय ने बताया कि देवरिया से नूनखार के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार से सभी निरस्त व डाइवर्जन ट्रेनें सामान्य रूप से चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed