{"_id":"6adcfef61a97e78bf0019a67","slug":"trains-are-fully-booked-for-the-festive-season-leaving-no-choice-but-to-travel-long-distances-by-bus-deoria-news-c-208-1-deo1022-195106-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: त्योहार पर ट्रेनों में सीटें फुल, बसों से लंबी दूरी तय करना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: त्योहार पर ट्रेनों में सीटें फुल, बसों से लंबी दूरी तय करना मजबूरी
Sun, 25 Oct 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री।
भटनी। दिवाली और छठ पर्व पर घर आने की तैयारी कर रहे प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महानगरों से देवरिया आने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण यात्रियों को प्रतीक्षा सूची का टिकट भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में यात्रियों से बसों से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
ऐसे में परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर आने वाले लोग बसों से लंबी दूरी तय करने के लिए मजबूर हैं। यात्रियों ने महानगरों से देवरिया के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की है।
देवरिया और आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई, गुजरात, दिल्ली, कोलकाता और पंजाब समेत अन्य महानगरों में रहते हैं।
विज्ञापन
दिवाली और छठ पर्व पर ये लोग परिवार के साथ घर लौटते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 24 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई हैं मगर त्योहार पर बढ़ी भीड़ के कारण नियमित ट्रेनों के साथ विशेष ट्रेनों में भी सीटों की किल्लत बनी हुई है।
रेलवे के अनुसार, मुंबई से आने वाली काशी एक्सप्रेस, दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस, पुणे विशेष एक्सप्रेस और बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस में भी टिकटों की मारामारी है।
गुजरात से आने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में भी यात्रियों को परेशानी हो रही है।
वहीं, कोलकाता से आने वाली बाघ एक्सप्रेस, ओडिशा से आने वाली मौर्य एक्सप्रेस और पंजाब से आने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस व शहीद एक्सप्रेस में लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है।
इसके अलावा मुंबई, गुजरात, दिल्ली और पंजाब से चलने वाली त्योहार विशेष ट्रेनों में भी नवंबर में सीटें फुल हैं।भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि महानगरों से देवरिया और भटनी मार्ग के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 24 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई हैं।