{"_id":"68e56575d577036aa90e75b5","slug":"trains-are-full-for-diwali-and-chhath-causing-distress-for-passengers-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164907-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दीपावली और छठ पर ट्रेनें फुल, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दीपावली और छठ पर ट्रेनें फुल, यात्री परेशान
Wed, 08 Oct 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की सीटें फुल हो गई हैं। दीपावली और छठ पर यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वालीं ट्रेनों के लिए टिकट नहीं मिल रहे हैं। 17 से 25 अक्तूबर तक कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे। इससे यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
दीपावली और छठ के त्योहार के चलते यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल की तरफ जाने वाली ट्रेनों के जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण चढ़ना और उतरना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को आरक्षण भी नहीं मिल पा रहा। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। लंबी दूरी की ट्रेन हो या कम दूरी की, दोनों में ही टिकट पाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दीपावली और छठ त्योहार पर परदेश रहने वाले यूपी और बिहार के लोग घर वापसी करते हैं। वहीं बिहार में विधानसभा की चुनाव की घोषणा के बाद और भी दिक्कत बढ़ गई है। चुनाव के चलते इस रूट पर यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है। दिल्ली-मुंबई से देवरिया, भटनी व सलेमपुर आने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। गोरखधाम, हमसफर वैशाली जैसी ट्रेनों के टिकट बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, मगर इनमें भी टिकट की मारामारी है। दिल्ली से चलने वाली 12554 वैशाली एक्सप्रेस में एसी थर्ड और स्लीपर क्लास में 15 से 25 अक्तूबर तक नो रूम है। पूरी तरह वातानुकूलित 12596 आनंद विहार-गोरखपुर हमसफर में 17 व 24 अक्तूबर को तीन सौ से पार वेटिंग है। 12572 हमसफर में 16 से 25 अक्तूबर तक वेटिंग दो सौ के ऊपर है। 19038 बांद्रा एक्सप्रेस के एसी थर्ड और स्लीपर क्लास में 15 से 28 अक्तूबर तक नो रूम है।
22538 कुशीनगर एक्सप्रेस में 15 से 26 अक्तूबर तक एसी थर्ड में 150 से ऊपर वेटिंग है। स्लीपर क्लास में नो रूम हुई है। 20103 एलटीटी-गोरखपुर सुपरफास्ट में भी एसी थर्ड और स्लीपर क्लास में 150 से अधिक वेटिंग है। जबकि रेलवे रिकाॅर्ड में पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर चुका है। गोरखपुर के अलावा बिहार के विभिन्न स्टेशनों से बड़ी संख्या में पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।