{"_id":"61a3c8a00734f4426c6333a6","slug":"train-will-be-cancelled-from-1st-dec-salempur-news-gkp4179842177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली दिसंबर से तीन महीने के लिए बंद होगी लिच्छवी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली दिसंबर से तीन महीने के लिए बंद होगी लिच्छवी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली दिसंबर से तीन महीने के लिए बंद होगी लिच्छवी एक्सप्रेस
सलेमपुर। सलेमपुर होकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस पहली दिसंबर से तीन महीने के लिए बंद होगी। वहीं कृषक एक्सप्रेस मऊ तक ही चलेगी। इसके चलते तहसील क्षेत्र के लोगों को दिल्ली जाने लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
कोहरा के चलते इस बार भी लिच्छवी ट्रेन तीन महीने के लिए बंद होगी। सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली व आने वाली दोनों ट्रेन पहली दिसंबर से बंद होंगी। वाणिज्य अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि लिच्छवी एक्सप्रेस 28 फरवरी तक बंद रहेगी। साथ ही कृषक एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ से मऊ तक होगा। इस ट्रेन से भटनी, सलेमपुर व लार रोड के लोग दिल्ली की यात्रा करते हैं। इस ट्रेन के बंद होने से लोगों को दूसरी रूट से जाना-आना पड़ेगा।