{"_id":"699214099c46b4ddea0d3517","slug":"train-timings-improve-passengers-get-relief-deoria-news-c-208-1-deo1022-175061-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुधरने लगा ट्रेनों का समय, यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुधरने लगा ट्रेनों का समय, यात्रियों को मिली राहत
Mon, 16 Feb 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते यात्री। संवाद
- फोटो : credit
देवरिया/भटनी। बीते दिनों घने कोहरे और खराब मौसम से प्रभावित रेल परिचालन अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। मौसम में सुधार के साथ लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन समय में भी सुधार दर्ज किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को राहत मिल रही है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार पहले जहां अधिकांश ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही थीं, वहीं अब प्रमुख एक्सप्रेस और मेल ट्रेनें लगभग निर्धारित समय पर पहुंचने लगी हैं। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे इंतजार से निजात मिली है साथ ही वह समय से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। हालांकि रविवार को कुछ ट्रेनें निरस्त रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गोरखपुर कैंट-सिवान पैसेंजर, डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस और दादर सेंट्रल–गोरखपुर एक्सप्रेस के निरस्त रहने से कई यात्रियों की यात्रा प्रभावित रही। कई लोग वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना है कि समय में सुधार से राहत तो मिली है लेकिन ट्रेनों के निरस्तीकरण से परेशानी भी झेलनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य रहने पर जल्द ही सभी ट्रेनों का संचालन नियमित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने कहा कि मौसम में सुधार से कुछ राहत मिली है।