फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   train problem

Deoria News: संतकबीरनगर, बस्ती जाने वालों को अन्य साधनों का लेना होगा सहारा

Sun, 14 Apr 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
train problem
14 से 17 अप्रैल तक जगतबेला से मगहर के बीच ऑटो ब्लॉक सिग्नलिंग का होगा कार्य
विज्ञापन

30 ट्रेनों के निरस्त होने से इधर के भी यात्रियों की बढे़गी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। गोरखपुर-गोंडा खंड के जगतबेला-सहजनवा-मगहर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम के लिए पांच दिनों तक नान इंटरलाकिंग कार्य होने से जिले के यात्रियों पर भी असर पड़ेगा। यहां से संतकबीरनगर व बस्ती जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसके साथ ही जिन यात्रियों ने गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ तक की यात्रा करने की योजना बनाई थी, उन्हें अब अपने तय कार्यक्रम में परिवर्तन करना होगा।
रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-गोंडा खंड के जगतबेला-सहजनवा-मगहर स्टेशनों के मध्य आटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य 14 से 17 अप्रैल के बीच कराने का निर्णय लिया है। इस वजह से कुल 30 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। देवरिया सदर, भटनी जंक्शन से होकर जाने वाले वैशाली एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौली आदि ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

ऐसे में जिले से संतकबीरनगर, बस्ती जाने वाले और उधर से लंबी दूरी की यात्रा कर जो यात्री यहां उतरेंगे, उनकी दिक्कतें बढ़ जाएंगी। साथ ही वे यात्री जो गोरखपुर से लखनऊ तक की यात्रा वाया बस्ती होकर जाने की योजना बनाए थे, उन्हें अब नए निर्धारित मार्गों से होकर यात्रा करनी पड़ेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रूट डायवर्जन से नए मार्ग से जाने में यात्रियों को गंतव्य तक जाने में चार से पांच घंटे तक समय अब अधिक लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगतबेला, सहजनवा व मगहर रेलवे स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम के नान इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रेनों के निरस्तीकरण और रूट परिवर्तन की जानकारी मिली है। छपरा-लखनऊ रूट पर इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
-संग्राम यादव केवड़ा भटनी, दैनिक यात्री

रेलवे हाईटेक व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आए दिन विभिन्न कार्य करा रही है। कार्य के चलते लोगों की दिक्कत स्वाभाविक है। लग्न आने वाला है। ऐसे में इस समय ट्रेनों में भीड़ है। ऐसे समय में ट्रेनों के निरस्तीकरण और डायवर्जन से लोकल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

-राजीव कुमार गुप्त, दैनिक यात्री
कोट
जगतबेला-सहजनवा-मगहर स्टेशनों के मध्य नान इंटरलाॅकिंग कार्य 14 से 17 अप्रैल के बीच होना है। ऐसे में वैशाली सहित इधर से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को गोरखपुर-आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। भटनी, देवरिया से जो यात्री गोरखपुर तक जाते हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन जिन्हें संतकबीरनगर व बस्ती जाना है, उन्हें दिक्कत होगी। रूट डायवर्जन से लखनऊ, दिल्ली जाने वालों की यात्रा अवधि बढ़ जाएगी।
-इमामुद्दीन अंसारी, स्टेशन अधीक्षक देवरिया सदर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed