{"_id":"5b21562a4f1c1b2b428b4a46","slug":"train-pasengers-annoyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच का एसी खराब होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच का एसी खराब होने पर हंगामा
deoria
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
क्रॉसिंग का खुला फाटक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। आनंद विहार से आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस के एसी-टू टायर के ए-1 बोगी का एसी कानपुर में खराब हो गया। इसे लेकर रेल यात्रियों ने हंगामा करते हुए रकम वापस करने की मांग की। मामला बढ़ते देखकर कोच अटेंडेंट ने यात्रियों को यात्रा के अंतिम रेलवे स्टेशन से भुगतान लेने की बात कह शांत कराया।
मझौलीराज के अलीनगर निवासी असलम खान, मोहम्मद इरशाद, इमरान व रजिया सुल्तान आनंद विहार से मंगलवार को लिच्छवी एक्सप्रेस के एसी टू टायर के ए 1 बोगी में 19, 20, 21, 22, 25 सीट पर बैठकर सफर कर रहे थे। कानपुर पहुंचने पर ट्रेन का एसी खराब हो गया। गर्मी से परेशान रेल यात्री हंगामा करने लगे। मामला बढ़ते देखकर एसी कोच अटेंडेंट ने रेल यात्रियों को एसी खराब होने की बात लिख कर दे दिया और आश्वस्त किया कि उन्हें यात्रा समाप्ति वाले रेलवे स्टेशन से वह भुगतान ले लेंगे। रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने रेलवे बुकिंग काउंटर पर एसी खराब होने की बात बताते हुए रकम वापसी की मांग की। रकम वापसी में टालमटोल करने पर यात्रियों ने हंगामा किया। वाणिज्य अधीक्षक व टीटीई दीपक कुमार ने उच्चाधिकारियों से बात कर उनकी रकम वापस दिलाने का आश्वासन दिया।
फोटो समाचार
खुले फाटक से गुजरा लिच्छवी एक्सप्रेस का इंजन
लार। भटनी-वाराणसी रेलखंड स्थित लार रोड स्टेशन से बुधवार को दक्षिणी क्रॉसिंग पर फाटक बंद किए बिना ही एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन क्रॉसिंग पार कर गया। गेटमैन की लापरवाही से राहगीरों में हड़कंप मच गया। संयोग था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इंजन लिच्छवी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। उसके साथ कोई बोगी नहीं लगी थी।
विज्ञापन
सीतामढ़ी से आनंद विहार को जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का इंजन बुधवार को करीब 1:45 बजे लार रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां से ट्रेन बेल्थरा रोड के लिए खुली तो गेटमैन ने फाटक बंद करने का प्रयास किया। क्रॉसिंग का पूर्वी गेट तो बंद हो गया, लेकिन पश्चिमी गेट खुला ही रह गया। ट्रेन चालक ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। क्रॉसिंग पर खड़े लोग चलती ट्रेन का हार्न सुनकर रुके रहे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में स्टेशन मास्टर बीके मिश्रा का कहना था कि सिग्नल में कुछ खराबी आ गई थी। इस कारण एक तरफ का गेट बंद हो गया था, जबकि दूसरी तरफ का गेट खुला ही रह गया। रेलकर्मियों ने दूसरे तरफ जंजीर लगाकर ट्रेन को पास कराया।