फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   train

सरदारनगर में डिरेल हुई मालगाड़ी, विभिन्न स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं ट्रेनें

Sat, 06 Jul 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
train
सरदारनगर में मालगाड़ी के डिरेल होने से भटनी स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस घंटों खड़ी रही। - फोटो : DEORIA
सरदारनगर में डिरेल हुई मालगाड़ी, घंटों खड़ी रही कई ट्रेनें
विज्ञापन

देवरिया में वैशाली, भटनी में दादर व मौर्य, सलेमपुर में पैसेंजर ट्रेन रोकी गई
यात्रियों को हुई काफी दिक्कत, नजदीक पहुंचकर भी घंटों रहे इंतजार में
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सरदारनगर रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर शनिवार की शाम मालगाड़ी के नौ डिब्बे डिरेल हो गए। प्वांइट्स के पास मेन लाइन पर मालगाड़ी के डिरेल होने से अप लाइन पर घंटों परिचालन बाधित रहा। अप लाइन की ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। देर रात तक सेवाएं सुचारु नहीं हो पाई थी।

अप लाइन पर देवरिया की तरफ से मालगाड़ी गोरखपुर जा रही थी। अभी वह सरदानगर रेलवे स्टेशन के प्वाइंट्स (दो ट्रैक का मिलने वाला स्थान) के पास पहुंची थी कि उसके नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी मिलने पर अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे। मेन ट्रैक बाधित होने के चलते गोरखपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। बिहार संपर्क क्रांति चौरीचौरा, वैशाली सुपरफास्ट को देवरिया सदर, बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी, भटनी में दादर और मौर्य एक्सप्रेस, सलेमपुर में वाराणसी पैसेंजर घंटों खड़ी रही। भाटपाररानी और बनकटा में भी ट्रेनों को रोकना पड़ा। ट्रेनों के अचानक रोके जाने यात्री परेशान रहे। मुंबई से परिवार लेकर देवरिया आ रहे हरेंद्र पाल ने बताया कि ट्रेन समय से भटनी स्टेशन तक पहुंच गई, मगर अचानक रोक दिया गया। काफी देर तक ट्रेन नहीं चली तो स्टेशन पर पता किया। सही जानकारी नहीं हो पा रही कि ट्रैक कब तक बहाल होगा। बच्चों को लेकर काफी तकलीफ उठानी पड़ी। वैशाली से सफर कर रहे सुरेश, संदीप मिश्र आदि ने बताया कि ट्रेन पहले ही लेट है। अब अचानक रोक दिए जाने परेशानी बढ़ गई है। देवरिया के स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि सरदारनगर में मालगाड़ी के डिब्बे डिरेल हुए हैं। उनको उठाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच हर स्टेशन पर अप लाइन की ट्रेनों को रोक दिया गया है। डाउन लाइन पर ट्रेन का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed