{"_id":"6a513b3e295fb582b40d0590","slug":"trailer-collides-with-bike-woman-dies-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-186593-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
Sat, 11 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
बरहज। टेकुआं चौराहे के पास देवरिया-बेलसाड़ मार्ग पर ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुइयां गांव की सीता देवी (45) की ट्रेलर के पहिए के नीचे आ जाने से मौत हो गई।
कुइयां गांव के अजय राजभर मां सीता देवी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। टेकुआं चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। सीता देवी ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गईं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकर मच गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें पहिया के नीचे से निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भलुअनी के एसओ प्रदीप पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।