फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tragic: Younger brother dies while going home after tying Rakhi, injured

दुखद: राखी बंधवाकर घर जा रहे छोटे भाई की की मौत, बड़ा घायल

Thu, 31 Aug 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tragic: Younger brother dies while going home after tying Rakhi, injured
बहन के घर बरहज आए थे दोनों भाई, सोनखरिका के निकट पिकअप-बाइक की हुई टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनखरिका मोड़ स्थित देवरिया मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम पिकअप और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें तरकुलवा थाना क्षेत्र के सकतुआं खुर्द गांव निवासी छोटे भाई आर्यन उर्फ अमित राव 23 वर्ष की मौत हो गई। जबकि बड़े भाई अभय राव 25 की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों भाई मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा गांव स्थित बहन के घर राखी बंधवाने आए थे। जहां से बाइक से दोनों वापस घर जा रहे थे। मौत की जानकारी होने पर घर और रिश्तेदारी में सन्नाटा हो गया।

तरकुलवां थाना क्षेत्र के सकतुआं खुर्द गांव निवासी आनंद राव उर्फ बिकाऊ के दोनों पुत्र अभय और अमित मोहरा गांव निवासी हनुमान सिंह, जबकि मनियापार निवासी राममिलन सिंह के घर बहन से राखी बंधवाने आए थे। जहां से दोनों घर जा रहे थे। दोनों भाई सोनखरिका मोड़ के निकट पहुंचे थे। इसी बीच देवरिया की ओर से आ रही तेज और अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची भलुअनी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने दोनों भाईयों को मेडिकल रेफर कर दिया। रास्ते में छोटे भाई अमित की मौत हो गई। अमित के मौत की सूचना मिलने पर मां संध्या देवी, जबकि बहनें ममता और नीतू सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं पिता आनंद बदहवास हो गए थे। त्योहार के दिन हुए हादसे को लेकर गांव और रिश्तेदारी मोहरा-मनियापार में सन्नाटा पसर गया। भलुअनी थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए भेजा गया था। जिसमें एक के मौत की सूचना है।
विज्ञापन

इंसेट में

नवंबर में अमित की होने वाली थी शादी
बरहज। तरकुलवां थाना क्षेत्र के सकतुआं खुर्द गांव निवासी आंनद राव के चार संतानों में आर्यन उर्फ अमित सबसे छोटे थे। जो दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। जबकि पूर्व में मर्चेंट नेवी में मलेशिया भी जा चुके हैं। वहीं बड़े भाई अभय कपड़े की दुकान पर नौकरी करते हैं। परिजनों के अनुसार अमित चार दिन पूर्व रक्षा बंधन त्योहार पर चार दिन पूर्व गांव आए थे। सुबह खुशी-खुशी बहन से राखी बंधवाने के लिए भाई अभय के साथ घर से निकले थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। अमित की नवंबर माह में शादी होने वाली थी। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। घटना से सभी हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed