फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Traffic will start soon from the bridge being built on Kerwania Ghat

Deoria News: केरवनिया घाट पर बन रहे पुल से जल्द शुरू होगा आवागमन

Mon, 08 Sep 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Traffic will start soon from the bridge being built on Kerwania Ghat
भटनी केरवनिया घाट पर निर्माणाधीन पुल। 
--बिहार व अन्य जगहों की राह हो जाएगी आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के केरवनिया घाट 17.5 करोड़ से बन रहे टूलेन पुल का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। जिम्मेदारों ने जल्द ही इस पुल से आवागमन शुरू होने की बात कही है। इस पुल के बन जाने के बाद भटनी से बिहार व अन्य जगहों पर जाने वाले राहगीरों को सहूलियत मिलेगी।

भटनी के खनुआ नदी पर केरवनिया घाट पर बना पुल जर्जर हो गया है। इस पुल से वाहनों के गुजरने से हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों की मांग पर भाटपाररानी विधायक सभा कुंवर कुशवाहा के प्रयासों से बगल में नया पुल बनाने की परियोजना स्वीकृत हुई थी। पुल निर्माण का कार्य करीब एक तिहाई हो चुका है। पुल तैयार हो जाने से भटनी से भाटपाररानी, भिंगारी बाजार, भवानी छापर, प्रतापपुर और बिहार जाने का रास्ता बेहद सुगम हो जाएगा। नया पुल जल्द बनने से जहां क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। सेतु निगम के सहायक अभियंता विवेक नायक ने बताया कि केरवनिया घाट पर बन रहा पुल लगभग तैयार हो गया है। मिट्टी का कार्य भी तेज गति से कराई जा रही है। जल्द ही इस नए पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed