{"_id":"6302777ca8056055de0ff1ac","slug":"traffic-starts-on-bhagalpur-bridge-deoria-news-gkp447763399","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह से बंद भागलपुर पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह से बंद भागलपुर पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू
विज्ञापन
भागलपुर पुल पर आवागमन हुआ चालू।संवाद
- फोटो : DEORIA
भागलपुर पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू
सात माह से बंद था पुल, बीस किमी की रफ्तार से चलेंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। करीब सात माह बाद बलिया को जनपद को जोड़ने वाला भागलपुर पुल बड़े और भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अब इस पुल से भारी वाहन भी 24 घंटे आ-जा सकते है। वाहनों की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं होगी।
अमर उजाला समाचार पत्र में शुक्रवार को प्रकाशित खबर को सेतु निगम ने गंभीरता से लेते हुए हाइट गेट बैरियर हटा कर भारी वाहनों का भी आवागमन शुरू कर दिया। बलिया और देवरिया को जोड़ने वाले सरयू नदी पर निर्मित पुल में खराबी के कारण 12 जनवरी से मरम्मत कार्य चल रहा था। इसके चलते करीब सात माह से भारी वाहनों का आवागमन बंद था।
शुक्रवार को पुल से ट्रक, निजी बसें और सरकारी बसें 20 किमी की रफ्तार से गुजरी। पुल से आवागमन शुरू होने से नेपाल, बिहार तथा पूर्वी राज्यों से आने वाले वाहनों को 60 से 100 किमी दूरी कम तय करनी पड़ेगी। माझी पुल छपरा-बलिया और कपरवार पुल पर वाहनों का दबाव कम पड़ेगा।
विज्ञापन
परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता की मांग और उच्च स्तर से प्राप्त निर्देश के अनुसार हाइट गेट बैरियर हटाकर भारी वाहनों का आवागमन इस प्रतिबंध के साथ खोला जा रहा है कि वाहनों की गति 20 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं होगी, ताकि मरम्मत कार्य बाधित न हो।