फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   traffic rules will tell to students

Deoria News: यातायात के सामान्य नियमों से छात्रों को करेंगे जागरूक, विद्यालयों में होंगे प्रदर्शित

Mon, 20 May 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
traffic rules will tell to students
सड़क के किनारे या आसपास के विद्यालयों को दी जाएगी प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के ऐसे परिषदीय स्कूल जो सड़क के किनारे या आसपास हैं वहां की दीवारों पर यातायात के सामान्य नियम लिखवाए जाएंगे। इसके लिए 1.5 वर्ग मीटर की साइज में इन नियमों को लिखवा कर प्रदर्शित करने की पहल की जा रही है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक तैयारी कर लिए जाने के निर्देश हुए हैं।
प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति भली भांति जागरूक करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल की दीवारों पर इन नियमों को प्रदर्शित किया जाएगा। दीवार पर 1.5 वर्ग मीटर आयताकार में आकार में इसे लिखवाया जाएगा। इसमें विभिन्न विकास खंडों में सड़क के किनारे अथवा समीप के विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को यातायात के सामान्य नियमों को विद्यालयों की दीवार पर लिखवाए जाने के संबंध में पत्र जारी किया जा चुका है। इसमें सड़क किनारे या समीप स्थित विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी। नियमों को विद्यालयों की दीवार पर लिखवाकर इसकी फोटो पेन ड्राइव या ई-मेल के माध्यम से बीएसए कार्यालय में उपलब्ध भी कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवहन विभाग ने जारी किया है धन
प्रदेश के 15 हजार परिषदीय प्राथमिक तथा एक हजार उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दीवार पर यातायात के सामान्य नियमों को लिखवाए जाने के लिए कुल धनराशि 125 लाख रुपये परिवहन विभाग की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित की गई है। जिन विद्यालयों में यह कार्य होना है उनके खाते में प्रति विद्यालय 500 रुपये के हिसाब से धनराशि भी जारी की गई है।

कोट
परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से पहली से आठवीं कक्षा के दौरान ही परिचित हो जाएं, इसके लिए स्कूलों में इन नियमों को प्रदर्शित कराया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से बेसिक शिक्षा की मदद से यह शुरुआत की जा रही है। मकसद यह है कि सभी छात्र स्कूल समय से ही इन नियमों को जानें और इसका पालन करें।
-आशुतोष शुक्ला, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed