{"_id":"63ac8514820e527d1730af72","slug":"traffic-disrupted-for-two-hours-due-to-fault-in-railway-track-deoria-news-gkp46247305","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलवे पटरी में खराबी से दो घंटे बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलवे पटरी में खराबी से दो घंटे बाधित रहा आवागमन
विज्ञापन
रेलवे पटरी में खराबी से दो घंटे बाधित रहा आवागमन
देवरिया। कसया ढाला और चकियवा ढाले के बीच अप और डाउन की रेल पटरी में तकनीकी खराबी आने से बुधवार की सुबह करीब दो घंटे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। यात्रा कर रहे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सदर रेलवे स्टेशन के डाउन तरफ ट्रेन की लाइन चेंज करनेे वाली कैंची में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्री काफी परेशान दिखे। साथ ही मालगाड़ी सहित चार ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। इसमें अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस को गौरीबाजार में करीब 50 मिनट, नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सदर रेलवे स्टेशन के आउटर कांशीराम आवास के पास करीब 42 मिनट, गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस सदर रेलवे स्टेशन पर करीब सवा घंटा और वाराणसी से गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को अहिल्यापुर स्टेशन पर करीब एक घंटा 20 तक इंतजार करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक इमामुद्दीन अंसारी ने बताया कि ट्रेन की लाइन को बदलने वाली कैंची में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी। इससे करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।