फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tractor-trolly turndown, driver died

मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत

Sun, 13 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
tractor-trolly turndown, driver died
मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन

करुअना। क्षेत्र के मिर्जापुर मोड़ पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक और भैया फुलवरिया निवासी शंभु प्रसाद(35) की मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी लेकर रुच्चापार के लिए जा रहा था। जहां वह हादसे का शिकार हो गया।

भैया फुलवरिया गांव निवासी शंभु प्रसाद शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली से करुअना-मगहरा मार्ग पर मिट्टी ढुलाई का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर रुच्चापार के लिए निकला। इसी बीच मिर्जापुर मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। मौके पर शंभु खून से लहूलुहान पड़ा था। जिसे लोग इलाज के लिए ले गए। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। शंभु के मौत की खबर मिलने पर पत्नी कुसुम देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी। दो वर्ष का पुत्र चिंटू कुछ समझ नहीं पा रहा था। वह अपनी मां के आंसू पोंछ रहा था। जबकि दो माह का दुधमुंहा बच्चा भी मां के साथ चिल्ला रहा था। जिसे देख सभी का कलेजा पसीज जा रहा था। इस संबंध में इंस्पेक्टर भलुअनी सुदेश शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed