{"_id":"659c3e23ab4804558f0c81eb","slug":"tractor-trolley-stolen-from-bhatni-found-in-madhuban-former-chairmans-car-was-stolen-from-the-door-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-17087-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भटनी से चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली मधुबन में मिली ,दरवाजे से चोरी हुई थी पूर्व चेयरमैन की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भटनी से चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली मधुबन में मिली ,दरवाजे से चोरी हुई थी पूर्व चेयरमैन की गाड़ी
Mon, 08 Jan 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
भटनी। करीब एक महीने पहले दरवाजे से चोरी हुई पूर्व चेयरमैन की ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार को मधुबन (मऊ) में मिली। वाहन का नंबर मिटा दिया गया है। यह कामयाबी पीड़ित परिवार के प्रयास के बाद मिली है। हालांकि आरोपी का पता नहीं चल सका है। वाहन मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस से आरोपी का पता लगाने व उसपर कार्रवाई की मांग की है।
भटनी नगर के हतवा वार्ड नंबर तीन निवासी पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार गुप्त की नगर के बाईपास रोड के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। इसी भवन में उनका आवास भी है। 27 नवंबर की रात उनके मकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस शांत बैठ गई, लेकिन पीड़ित परिवार वाहन की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। रविवार को राजेश गुप्त का ड्राइवर ट्रक से समान लेकर मऊ गया था। रास्ते में मऊ जिले के मधुबन तहसील के दुबारी इलाके में सड़क के किनारे उसे अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी दिखी।
पास जाने पर नजर आया कि ट्रैक्टर का नंबर मिटा दिया गया था। ड्राइवर की सूचना पर पहुंचा पीड़ित परिवार गाड़ी को घर लाया। पीड़ित राजेश गुप्त ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित द्वारा वाहन मिलने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।